मधेपुरा:- रविकांत कुमार दैनिक खोज खबर 
मुरलीगंज नगर निकाय चुनाव के नतीजे के बाद अब नगर पंचायत के चेयरमेन पद के लिए खींचातानी जोड़ सौर से शुरू हो गया है। इस वक्त हर जगह पान की दुकान हो या चाय की दुकान , बनिये के राशन दुकान हो या हजाम की दुकान हो हर जगह बस एक ही चर्चा, की कौन बनेगा मुरलीगंज नगर पंचायत का चेयरमेन।  ऐसा माना जाता है कि चेयरमेन पद के संभावित तीन उम्मीदवार हो सकते है। पहला वार्ड संख्या सात से निर्वाचित दिनेश मिश्र उर्फ बाबा , दूसरा वार्ड संख्या तीन से निर्वाचित श्वेतकमल उर्फ बोआ यादव और तीसरा वार्ड संख्या पाँच से निर्वाचित महिला उम्मीदवार शांति कुमारी।
अगर चुनावी रेस कि बात करे तो नगर में चर्चा सिर्फ दो उम्मीदवार की ही हो रही है। पहला दिनेश मिश्र उर्फ बाबा और दूसरा श्वेतकमल उर्फ बोआ यादव की चर्चा लोगो के जुबा पर देखने को मिलती है। अब देखना यह है कि कौन किसको देता है मात और किसके सिर सजती है  , नगर चेयरमेन की ताज । हालांकि मुरलीगंज की जनताओं ने 15 पुराने वार्ड पार्षद में से 13 को नकार दिया है। यहाँ तक कि नगरपंचायत के पूर्व चेयरमेन को भी नकार दिया है। चुनाव के नतीजे से साफ जाहिर होता है कि लोग परिवर्तन चाह रहे है।