​*बेगुसराय:शिक्षकों के पिटाई के विरोध मे,मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का पुतला*
*अमित पोद्दार” दैनिक खोज ख़बर” बखरी, बेगुसराय*
बखरी बीआरसी भवन मे बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ बखरी की बैठक शनिवार को आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष क्रांति कुमार राय ने किया।शिक्षकों ने बीते 23 मार्च को समान काम के समान वेतन को लेकर पटना के गर्दनीबाग मे लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे शिक्षको पर सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज की घोर निंदा की।साथ ही बैठक उपरांत बीआरसी भवन के सामने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री अशोक कुमार चौधरी का पुतला दहन किया गया।तथा सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी की । शिक्षकों ने बताया कि 26 मार्च को जिला मुख्यालय पर पुतला दहन किया जाएगा तथा 27 मार्च से शुरु हो रहे वार्षिक परीक्षा वर्ग 1-8 का मुल्यांकन कार्य का बहिष्कार शिक्षक करेगे।
इस मौके पर जिला प्रतिनिधि रामकुमार सहनी,प्रखंड सचिव रजनीकांत कुमार, कोषाध्यक्ष मो.शमशेर अंसारी, उपाध्यक्ष रंधीर कुमार, विनोद कुमार सहनी,मो.तौकीर अंसारी, रंजीत यादव, कुंज बिहारी, मो.अदलेगीर, राजकुमारी सिन्हा, श्याम सुंदर सदा आदि उपस्थित थे ।