सारण :डोरीगंज मे बाइक पर ले जा रहे 35 लीटर देशी शराब जप्त, धंधेबाज फरार 

#*************************************#
दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट 
डोरीगंज
स्थानीय थाना क्षेत्र के तिवारी घाट रास्ते से स्थानिय पुलिस ने एक बाइक सहित उस पर लदे बोरा के अन्दर ट्युब मे भरकर ले जा रहे 35 लीटर देशी शराब जप्त किया है ।
घटना दोपहर की है जब गश्ती को निकले ए एस आई अजीत कुमार ने बोरा लदे एक काले रंग के पल्सर को शराब के शक मे पीछा किया। पीछा करने पर बाइक चालक ने बाइक को तिवारी घाट के रास्ते मे घुमा लिया और बाइक को छोड़कर नदि किनारे के रास्ते झाड़ी का फायदा उठा फरार हो गया ।
बाइक पर लदे बोरे के अन्दर ट्यूब मे लगभग 35 लीटर देशी शराब भरा हुआ पाया गया जिसे जप्त कर लिया गया । फरार शराब विक्रेता की पहचान चिरांद दीघी निवासी हरिहर माँझी के मंझले बेटा के रुप मे की गयी है जिसकी तलाश जारी है ।
यह जानकारी थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय ने दी ।