(सर्व भाषा साहित्य उत्सव में लाल बिहारी लाल एवं जेपी दिवेदी सहित कई हस्तियाँ सम्मानित)

सोनू गुप्ता

नई दिल्ली


भाषा,साहित्य,कला और संस्कृति पर काम करने वाली संस्थासर्व भाषा ट्रस्टद्वारासर्व भाषा साहित्य उत्सवका भव्य आयोजन गांधी शांति प्रतिष्ठान में किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मेहता ओ. पी. मोहनऔर नेशनल लायूनिवर्सिटी के वरिष्ठ प्रोफेसर डा.प्रसन्नांशु थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यास के अध्यक्ष ववरिष्ठ साहित्यकार डा. अशोक लव ने की। मेहता ओ. पी. मोहन ने सर्व भाषा ट्रस्ट कीनीतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस प्रकार भारतीय संस्कृति वसुधैवकुटुंबकम् की अवधारणा पर सबको जोड़ना सिखाती है,उसी प्रकारसर्व भाषा ट्रस्टद्वारा भीकई भाषाओं के तहत सबको जोड़ा ही जा रहा है।

इस कार्यक्रम का आयोजन तीन सत्र में किया गाया जिसमें प्रथम सत्र में प्रसिद्ध चित्रकार असगर अली की संस्था कलाभूमि द्वारा चित्र प्रदर्शनी,द्वितीय सत्र में न्यास की त्रैमासिक ई-पत्रिकासर्व भाषाके प्रवेशांक का लोकार्पण किया गया। संस्था के सचिव एवं इसपत्रिका के संपादक केशवमोहन ने बताया कि इस पहलेअंक में ही 75 रचनाकारों की कुल सत्रह भाषाओं में रचनाएँ प्रकाशित हुई हैं।इसके अलावे 6 अन्य पुस्तकोंका लोकार्पण किया गया। इसके उपरांत अतिथियों को सम्मानित किया गया। मेहता ओ पी मोहन कोराष्ट्र रत्न सम्मानसे अलंकृत किया गया,वही शिाक्षाविद् डा.प्रसन्नांशु,फिल्म एक्सपर्ट उदयवीर सिंह सेनापति,वरिष्ठ पत्रकार अशोक चतुर्वेदी,श्री प्रदीप गुलाटी,जनाब फरहान परवेज़ कवि पत्रकार लाल बिहारी लाल,जे.पी. दिवेदी,सुनिल सिन्हा,श्री जलज कुमार अनुपम,श्री राजकुमार अनुरागी व श्री प्रफुल्ल गोयल सहित अन्य साहित्यकार बंधुओ कोसर्व भाषा सम्मानसे सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के तीसरे चरण में काब्य गोष्ठी का आयोजनलोकप्रिय ग़ज़लगो श्री अजय अज्ञात अध्यक्षतामें आयोजन किया गया।जिसमें देश के विभिन्न क्षेओत्रं से दर्जनो कवियोंने हिस्सा लिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।