कुश्ती का खिताब हिन्द केसरी हरकेश ने जीता 
राकेश फौजदार
भरतपुर 17 अप्रैल। राजस्थान के भरतपुर में हलैना के पथैना में चल रहे 305 वें धीरज बाबा मेला में आयोजित कुश्ती दंगल में आखिरी कुश्ती एवम पथैना गुर्ज का खिताबी मुकाबला बिना लडे ही उत्तरप्रदेश हाथरस निवासी हिन्द केसरी हरकेश पहलवान ने जीता और 31 हजार की नगदी एवं धीरज बाबा खिताब पर कब्जा किया। मेले में रविबार रात सार्दुल चोक पर मथुरा के कलाकारों ने अमरसिंह राठौर नौंटकी का मंचन कर ग्रामीणों का मन मोह लिया। इस अबसर पर बाल गायिका को पुरूस्कार भी प्रदान किया गया।