फर्जी डिग्री देने के आरोपो में घिरी 9 प्राइवेट यूनिवर्सिटी के खिलाफ जांच तेज
राकेश फौजदार
भरतपुर 7 अप्रेल।फर्जी और बैक डेट में डिग्री देने के आरोप में घिरी राज्य की 9 प्राइवेट यूनिवर्सिटी के खिलाफ जांच तेज करने के लिए शुक्रवार को उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी की अध्यक्षता में बैठक होने जा रही है।जयपुर के शिक्षा संकुल में सुबह 11 बजे होने वाली इस बैठक में जांच समिति के सदस्य बैठक में हिस्सा लेंगे।बैठक में इन प्राइवेट यूनिवर्सिटी के खिलाफ जांच की रणनीति तय की जाएगी।गौतरलब है कि राजस्थान सरकार ने प्रदेश की 9 प्राइवेट यूनिवर्सिटी के खिलाफ बैक डेट में डिग्री देने और फर्जी डिग्रियां बांटने के आरोप में 27 फरवरी को आदेश निकाल उच्च शिक्षा विभाग की यह जांच कमेटी बनाई।इस आदेश के तहत चूरू की ओपीजेएस यूनिवर्सिटी, सनराईज यूनिवर्सिटी, अलवर, श्री जगदीश प्रसाद झाबरमल यूनिवर्सिटी, झुंझुंनू, श्रीधर यूनिवर्सिटी, झुंझुंनू, सिंघानिया यूनिवर्सिटी, झुंझुंनू,पेसिफिक एकेडमी ऑफ हायर एज्युकेशन एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी, उदयपुर, भगवंत यूनिवर्सिटी, अजमेर, निम्स यूनिवर्सिटी, जयपुर और माधव यूनिवर्सिटी, सिरोही के खिलाफ जांच के आदेश दिए है। इन सभी विश्वविद्यालयों के खिलाफ फर्जी डिग्रियां जारी करने और बैक डेट में डिग्रियां जारी करने का आरोप लगा है।राजस्थान में 44 प्राइवेट निजी यूनिवर्सिटी है लेकिन राज्य सरकार कोई नियामक आयोग नहीं बना सकी है।




Recent Comments