दागदार हुई वर्दी : छपरा जंक्शन के आरपीएफ पोस्ट पर महिला के साथ दुष्कर्म, अधिकारियों के होश उड़े
दैनिक खोज खबर डेस्क, छपरा
सारण जिले में खाकी एक बार फिर दागदार हुई है। छपरा जंक्शन के आरपीएफ पोस्ट पर एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि महिला के साथ दुष्कर्म आरपीएफ के ही जवानों जे आरपीएफ पोस्ट पर किया है।
मामले का खुलासा होते ही रेल अधिकारियों के होश उड़ गए हैं।

ये है पुरा मामला :-
बीते 29 अक्टूबर को एक महिला छपरा जंक्शन पहुँची। दरअसल इस महिला की शादी गोपालगंज जिले के फुलवरिया में हुई है और महिला का मायका सिवान के नौतन में है। यह अपने ससुराल वालों से परेशान होकर छपरा आयी थी। यहां उसके किसी भाई ने अपने यहां रखा मगर यहां से भी वह 29 अक्टूबर की रात निकलकर छपरा जंक्शन आ गयी।

(छपरा जंक्शन फाइल फ़ोटो)
यहाँ चाइल्ड व महिला हेल्पलाइन के लोगों ने महिला को काउंसिलिंग के बाद उसे आरपीएफ को सुपुर्द कर दिया। उसके बाद आरपीएफ के जवानों ने महिला के साथ आरपीएफ पोस्ट पर दुष्कर्म किया।
उक्त महिला का मेडिकल जांच छपरा सदर अस्पताल में कराया गया है वहीं मामला महिला थाने में भी दर्ज हुआ है।
बोले अधिकारी :
इस मामले में रेल आईजी राजा राम का कहना है कि जो भी दोषी पाए जाएंगे उनपे कड़ी से कड़ी कार्यवाई की जाएगी।




Recent Comments