पानापुर(सारण)छात्र जदयू के प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बीडीओ को एक आवेदन देकर फसल बीमा का अबतक सत्यापन नही कराये जाने की शिकायत की है । प्रखंड कार्यालय को दिए आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि वर्ष 2020 में आये बाढ़ को एक वर्ष होने को है लेकिन अपने फसलो के बीमा कराये किसानो को न कोई राशि मिली है वही अधिकांश किसानों के आवेदन का सत्यापन भी नही हुआ है  । उन्होंने बीडीओ से अपने स्तर से जांच कर कार्रवाई की मांग की है ।