27 मई को आयोजित की जाएगी यह अनोखा सामुहिक विवाह कार्यक्रम
पूर्वी चम्पारण जिला अन्तर्गत कोटवा प्रखण्ड क्षेत्र के मच्छरगावाँ पंचायत मे स्थित चन्द्र गोकुल उच्च /मध्य विद्यालय मच्छरगावाँ के परिसर मे 51 जोड़ी वर कन्याओ का सामूहिक विवाह – निकाह महायज्ञ का आयोजन 27 मई 2017 को किया जाएगा ।
उक्त आयोजन को लेकर विवाह – निकाह महायज्ञ समिति के सदस्य अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता मे समिक्षा बैठक कर कार्यक्रम आयोजन की तैयारियों पर परिचर्चा किए ।
अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने बताया कि इस सामूहिक विवाह – निकाह महायज्ञ को अनोखा बनाने के लिए विवाह समारोह के दिन वर कन्याओ द्वारा 51 प्रकार के फलदार वृक्षारोपण किया जाएगा जिसे दुल्हन बगीचा नाम दिया जाएगा ।
वहीं जिन लडको (वर ) के घर मे शौचालय नहीं है उनके घर मे वधु के गृह प्रवेश से पहले शौचालय निर्माण किया जाएगा ।
साथ ही वर वधु को मुफ्त चिकित्सा सुविधा समिति मे घोषित सुप्रसिद्ध चिकित्सको के जिवन काल तक दिया जाएगा ।
अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने बताया कि उक्त विवाह निकाह महायज्ञ का मुख्य उदेश्य समाज को दहेज मुक्त समाज बनाने का संदेश देना है । ताकि समाज मे फैली दहेज जैसी कुप्रथा को समाप्त किया जा सके ।
उक्त समारोह का आयोजन समाज के सभी वर्गों के सहयोग से किया जा रहा है ।
मौके पर सचिव मुन्ना तिवारी, कोषाध्यक्ष सुभाषचंद्र सिंह, रामाधार सिंह, जितेन्द्र कुमार आदि समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे ।
☎”दैनिक खोज खबर”☎* खबरों की सच्चाई से रू-ब-रू कराता “दैनिक खोज खबर” आनलाईन हिन्दी न्यूज वेबपोर्टल. आगे पढ़िए… www.dainikkhojkhabar.liv:-





Recent Comments