
सारण :मढौरा मे पुलिस ने बरामद की अंग्रेज़ी शराब
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
मढौरा(सारण)
मढौरा के हड़बड़ नाथ मंदिर सारण कालोनी के निकट एक खंडहरनुमा मकान से पुलिस ने शराब की एक बड़ी खेप को बरामद किया ।बीती रात कुल 12 कार्टन मे 1006.20 लीटर अग्रेजी शराब मौजूद था । बरामद शराब मे हरियाणा निर्मित राॅयल चैलेंज 180 ml का 136 बोतल,मैकडोनाल्ड 180 ml का 192 बोतल, डेनिस 180 ml का 34 बोतल शामिल था ।इस्पेक्टर जय प्रकाश पंडित ने बताया कि उक्त शराब मढौरा बाजार निवासी मनोज साह उर्फ मनोज तुरहा का था जो पुलिस के पहुचते ही भाग निकला था । पुलिस के पहुचते ही बोलेरो चालक बोलेरो भी लेकर फरार हो गया । मामले मे थाना के एसआई मोहन कुमार सिह ने प्रथमिकी दर्ज कराई है ।आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है ।




Recent Comments