
सद्भावना मंच के बैनर तले हुआ कवि सम्मेलन सह मुशायरा
कुमुद रंजन सिंह, नालंदा
हसनपुर, (हरनौत)
सद्भावना कवि सम्मेलन में शामिल हुए लगभग दो दर्जन कवि और शायर आज दिनांक 04 अप्रैल 2017 को सद्भावना मंच के बैनर तले शांति व मानवता के लिए हरनौत प्रखंड के हसनपुर ग्राम में मंगलवार को आयोजित सद्भावना कवि सम्मेलन में प्रदेश के ख्याति -प्राप्त नामचीन कवि व शायरों ने अपना कलाम पेश किया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व कुलपति व बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के पूर्व अध्यक्ष राजमणि प्रसाद सिंह ने किया।
जबकि संचालन युवा कवि उमेश बहादुरपूरी ने किया। कवि सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन मंगलदीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर नालंदा भूअर्जन पदाधिकारी साहित्यप्रेमी सुबोध कुमार सिंह, जिला सुचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी साहित्यप्रेमी लालबाबू सिंह और साहित्यप्रेमी राकेश बिहारी शर्मा ने साम्प्रदायिक सौहार्द कायम रहने के लिए सभी को मिल जुल कर एक दूसरे के सुख-दु:ख में सहभागी बनने पर बल दिया।
आगत अतिथियों का स्वागत कोलावाँ पंचायत के मुखिया श्रीमती धर्मशीला देवी ने किया।आगत अतिथियों को फुलगुच्छ और शाल देकर ने सम्मानित किया गया। साहित्यानुरागी,समाजसेवी प्रखर पत्रकार आशुतोष कुमार आर्य कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे रहे साथ में राकेश कुमार व बिनोद मांझी ने काफी सहयोग किया।
बेगूसराय से आये कवि श्री रामा मौसम जी ने कई एलबम न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे भारत में बिकते और उनके गाने बजते हैं। इन्होंने 500 से अधिक गाने हिंदी फिल्मों के लिए भी लिखे हैं। लता मंगेशकर से लेकर उदित नारायण व कुमार शानू इनके गाने गाये हैं। दूसरे कवि विजेता मुद्गलपुरी ने छरपन काका हास्य व्यंग्य कविता सुनाया हैं । इनकी कविता दर्शकों को गुदगुदाये बिना नहीं रहा। श्री प्रफुल्ल मिश्र जी ने समसामयिक कविता सुनाया। समाज की समस्याओं को लोगों के समक्ष रखने वाली होती हैं। इन्होंने भी कई गाने लिखे हैं जिन्हें हिंदी फिल्मों में जगह मिली है। श्री अशांत भोला जी वे कवि हैं जिन्होंने 40 साल के अथक प्रयास के बाद कई कवियों को सही राह दिखाई है। इनकी कविताएं आज भी लोग चाव से सुनते और उस पर गौर फरमाते हैं। व् श्री सच्चिदानंद पाठक वह हस्ती हैं जो अपनी हास्य कविताओं से लोगों को लोट-पोट होने पर विवश कर दिए।इस अवसर पर रूमानी से लेकर हास्य व्यंग में डूबी कविता व शायरी का भी लुत्फ श्रोताओं ने उठाया। कवि सम्मेलन में जिन शायरों व कवियों ने अपने कलाम पेश किये उन में कवि सम्मेलन में अनेकता में एकता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर जिला भूअर्जन पदाधिकारी साहित्यकार सुबोध कुमार सिंह, जिला सुचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी साहित्यप्रेमी लालबाबू सिंह, मगही अकादमी के पूर्व अध्यक्ष कवि उदय शंकर शर्मा,साहित्यानुरागी राकेश बिहारी शर्मा,कवि राकेश ऋतूराज, मगही कवि उमेश बहादुरपूरी साहित्यकारों,कविओं ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम में नालंदा जिले के अलावा बेगूसराय, मुंगेर, जहानाबाद, नवादा व अन्य जिलों के नामी-गिरामी कवि शरीक हुए । नाबार्ड के डीडीएम श्री अशोक कुमार भी इस कार्यक्रम में शामिल रहे। नेहुसा के प्रगतशील किसान व क्षितिज एग्रोटेक के प्रमुख श्री सुनील कुमार ने हसनपुर गांव की महिलाओं में स्वरोजगार की भावना जगाने का प्रयास किया।
मौके पर भारी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।




Recent Comments