पुर्व उप राष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत को किया नमन
भैरु सिंह राजपुरोहित ब्यूरो चीफ(Edited by आज़ाद नेब)
बीकानेर 15 मई। मरुधरा के लाल युग पुरुष भारत के उप राष्ट्रपति श्री भैरो सिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते मरू प्रदेश निर्माण मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष जयवीर गोदारा ने कहा कि श्री भैरो सिंह जी शेखावत युग पुरुष थे और सच्चे किसान नेता थे आप जात वाद से दूर आम जन हितेषी व्यक्तित्व के धनी राजनेता थे एक साधारण परिवार में जन्मे आप ,आपने अपनी कुशल योग्यता से मुख्यमंत्री से लेकर भारत के उप राष्ट्रपति पद को सुशोभित किया और देश के विकास में सदैव महत्वपूर्ण योगदान दिया ।
आप सदैव मरू प्रदेश के समर्थक रहे और आपने कई मर्तबा इस बात को मीडिया के सामने रखा की छोटे प्रदेश विकास के आधार होते हैं और आप सदैव आम जन की समस्यों को समझते थे और उनका सटीक निराकरण करने में आगे रहते थे ।
श्री शेखावत की पुण्यतिथि पर मोर्चा कार्यलय में मोर्चे के प्रदेश प्रवक्ता भैरु सिंह राजपुरोहित, लाल सिंह राजपुरोहित, हसन रजा डीडवाना, गोपाल जोशी,जगदीश सिंह, कमल प्रताप सिंह सहित मोर्चा पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की ।




Recent Comments