रूपेश कुमार “दैनिक खोज खबर”फलका, कटिहार
फलका प्रखंड क्षेत्र के पोठिया, भंगहा, मोरसंडा, पिरमोकाम, बरेटा, फलका आदि जगहों पर सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा-अर्चना कर अपने पति के दीर्घायु होने की कामना की।
सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष के समीप मौसमी फल आम, लीची, नारियल, बेदाना, मिष्ठान, पंखा आदि पूजन सामग्री रखकर वृक्ष में कच्चा धागा बांधकर नियम पूर्वक बड़े ही धूमधाम से पूजा कि गई।
पंडित शंकर झा ने बताया कि वट सावित्री व्रत करने तथा कथा कहने और सुनने से सुहागिन महिलाओं का सौभाग्य अखण्ड होता है। सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।




Recent Comments