रितेश,चन्द्रमणी,रमादेवी,विक्की,सचिन,मिथलेश,नीलम भगत,रौशन आराआदि के चुनावी मैदान में आने से रोचक हुआ नप चुनाव
जैसे जैसे नप चुनाव की नामांकन करने का तिथि अंतिम दौर में जा रही है वैसे वैसे एक से बढ़कर एक प्रत्याशी नप चुनाव के मैदान में उतर इस नप चुनाव को रोचक दिलचस्प होता जा रहा है। कल दिन भर जिस एक प्रत्याशी के नामांकन करने की चर्चा रही वह रहें पूर्व जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन।उन्होनें वार्ड 09 से नामांकण कर नप चुनाव को बड़ा ही दिलचस्प बना दिया है।
वही सातवें दिन नामांकन करने वाले बड़े नामों में निवर्तमान पार्षद चन्द्रमनी,रमा देवी,नगर कांग्रेस अध्यक्ष सचिन स्वर्णकार,भाजपा नेत्री निलम भगत,पूर्व नप उपाध्यक्ष वुकास कुमार विक्की,निवर्तमान उपाध्यक्ष रौशन आरा,मिथलेश कुमार आदि शामिल है।
नगर पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन के सातवें दिन बुधवार को अनुमंडल मुख्यालय परिसर में गहमागहमी का माहौल बनी रही। अनुमंडल पदाधिकारी सुमन कुमार साह ने बताया कि 30 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या एक से रूपम कुमारी, रमा देवी, वार्ड संख्या दो से लालो देवी, वार्ड संख्या तीन से सुधीर कुमार, विकास कुमार एवं सुधीर कुमार भगत, वार्ड संख्या चार से योगेन्द्र शर्मा, वार्ड संख्या पांच से शाम देवी, रूबी देवी, आशा देवी एवं पार्वती देवी, वार्ड संख्या आठ से निर्वतमान नगर उपाध्यक्ष रोशन आरा, वार्ड संख्या नौ से चन्द्रमणि ने नामांकन का पर्चा भरा। इसी वार्ड से नितेश रंजन, मनोज पासवान एवं राहिलउद्दीन ने पर्चा दाखिल किया। वार्ड संख्या 10 से गुंजन देवी, प्रीति कुमारी व नीलम भगत, वार्ड संख्या ग्यारह से पंकज कुमार, विकास कुमार व अभिषेक कुमार, वार्ड संख्या 12 से सुमन देवी, बबीता देवी, किरण देवी, वार्ड संख्या 13 से मिथिलेश कुमार, वार्ड संख्या 14 से रामपासवान, रामू चौधरी, राजकुमार एवं वार्ड संख्या 15 से शिव कुमारी एवं सचिन कुमार ने नामांकन पर्चा दाखिल किया।
मौके पर निर्वाची पदाधिकारी पवन कुमार, सलखुआ सीओ संजय कुमार, सिमरी सीओ धर्मेन्द्र पंडित, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रजनीश कुमार सिह, दरोगा विजय कुमार ठाकुर दल-बल के साथ मौजूद रहे।





Recent Comments