
बीजेपी नेता से हथियार के बल बीस हजार रुपये लूटे, प्राथमिकी दर्ज
मशरक से रोहित कश्यप की रिपोर्ट
भाजपा नेता राजीवरंजन सिंह उर्फ गुड्डू सिंह को घर जाने के क्रम में रास्ते में ही घेर कर पिस्टल के बल पर मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर देने तथा पाकेट से 20 हजार रूपया छीन लेने का समाचार है। घायल बीजेपी नेता का मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज चल रहा है। घायल बीजेपी नेता मशरक थाना क्षेत्र के बहरौली पंचायत के मुखिया अजीत कुमार सिंह के चचेरा भाई बताये जा रहे है। घायल बीजेपी नेता राजीवरंजन सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के फर्दब्यान पर मशरक थाने में काण्ड संख्या-109/17 दर्ज कराया गया है जिसमें बहरौली पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार सिंह सहित सुरेश राउत, उमेश राउत, मुकेश राउत, बिन्देश्वरी राउत, ब्रजेश राउत को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। प्राथमिकी में कहा कि मैं संध्या पहर में रंगनाथ के दुकान से अपने घर जा रहा था कि भूषण सिंह के घर के पास पहले से घायल लगा कर बैठे पूर्व मुखिया राजेश कुमार सिंह ने बाइक को रोका तथा मेरे कंपनी पर पिस्तौल हटा कर बोले कि सारे को जान से मार दो। इसी पर सुरेश राउत ने दबा से सिर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। और मेरे पौकेट से 20हजार रूपये निकाल लिया।




Recent Comments