सारण :चाकू गोद युवक को किया जख्मी
—-
राजू सिंह की रिपोर्ट
—-
बनियापुर (सारण)
सहाजितपुर थाना क्षेत्र के हाफिजपुर गांव के एक युवक को अज्ञात द्वारा बीती रात चाकू घोंप जख्मी कर दिया गया है। तथा जख्मी युवक को परोस के गांव खेदु छपरा में फेंक दिया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने युवक को इलज के लिए पीएमसीएच पटना लेकर रवाना हो गये।
इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि खेदु छपरा गांव के कुछ युवकों ने हाफिजपुर गांव निवासी 38 वर्षीय देवेन्द्र राम को साथ लेकर कही चले गये। जिसके बाद उक्त युवक को किसी ने चाकू गोद कर जख्मी कर दिया था। जिसकी सूचना पाकर स्थानीय लोगों ने युवक को वहां से जख्मी हालत में उठा कर ले आये। तथा उसे इलाज के पटना लेकर चले गये। यह भी बताया जाता है कि उक्त युवक अपने ससुराल में रहता है। तथा इसकी पत्नी सेविका के पद पर गांव में ही कार्यरत है। लेकिन इस घटना के कारणों की जानकारी अभी तक किसी को नहीं है। वही कुछ लोगों द्वारा घटना का करण प्रेम प्रसंग होने की आशंका जताई जा रही है। जिन सभी बिंदुओं पर स्थानीय पुलिस जांच परताल में लगी हुई है। इस मामले में समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाया है।




Recent Comments