सीरिया, हमा प्रांत में आतंकियों के सबसे बड़े ठिकाने में घुसी सेना
खबरें देश विदेशः अब्दुल मुत्तलिब रज़ा
सीरिया की सेना बुधवार को हमा प्रांत के बतीश क्षेत्र पर नियंत्रण स्थापित करने में सफल रही और इसके बाद वह हलफ़ाया क्षेत्र में प्रविष्ट हो गयी है।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, सीरिया की सेना और स्वयं सेवी बल के जवानों की हमा प्रांत में आतंकवादी गुटों से भीषण झड़पें हो रही हैं।
सीरिया के मीडिया सूत्रों ने बताया है कि सीरिया की सेना हमा प्रांत में आतंकवादी गुटों के मुख्य और सबसे बड़े अड्डे हलफ़ाया में प्रविष्ट होने में सफल हो गयी है।
सीरिया के सरकार रेडियो ने रिपोर्ट दी है कि सीरिया की सेना ने बतीश क्षेत्र पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है और वह हलफ़ाया क्षेत्र में घुसने में सफल हो गयी है।
सीरिया की सेना हलफ़ाया शहर में प्रविष्ट होने में सफल हो गयी और स्वयं सेवी बलों ने इस शहर की चेकपोस्ट पर नियंत्रण स्थापित कर लिया और इसके बाद क्षेत्र से आतंकियों के फ़रार होने का क्रम आरंभ हो गया है।
कुछ मीडिया सूत्रों ने सोशल मीडिया पर यह भी बताया कि सेना ने हलफ़ाया क्षेत्र को स्वतंत्र करा लिया है किन्तु अभी तक इस समाचार की पुष्टि नहीं हो सकी है।
अलहदस न्यूज़ एजेन्सी ने भी सोशल मीडिया के समाचार की पुष्टि करते हुए एक विशेष सूत्र के हवाले से रिपोर्ट दी है कि सीरिया की सेना हलफ़ाया शहर में प्रविष्ट हो गयी है और अब वह घरों और रास्तों में लगे बमों को निष्क्रिय बनाने तथा अपने ठिकानों को मज़बूत करने में व्यस्त है और शीघ्र ही इस शहर की स्वतंत्रता की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।
हलफ़ाया शहर आतंकवादी गुट नुस्रा फ़्रंट के नियंत्रण में है।




Recent Comments