पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
राशन -किरासन की गारण्टी ,सबको भूमि व आवास , परचाधारियों को जमीन पर कब्जा ,रोजगार ,सबको पेंशन ,शिक्षा ,स्वास्थ्य एवं किसानों को लाभ ,आपदा के शिकार लोगों को दस लाख रुपये मुआवजा ,फसल एवं फलों के नुकसान का छति -पूर्ति आदि सवालों पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत 30 मई को नरकटिया गंज और 31 मई को बेतिया अनुमंडल पर धरना देगी माकपा ।
उक्त जानकारी जिला मंत्री प्रभुराज नारायण राव ने दी।