नापा का खेड़ा:पानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने लगाया जाम
आज़ाद नेब
देवली 6 जून। समस्या उत्पन्न होने से पहले ही जनप्रतिनिधी,अधिकारी समस्याओं का समाधान क्यों नही करते क्यों जनता को जाम,धरना प्रर्दशन जैसा आंदोलन करना पड़ता है। क्यों नही समय रहते प्रशासन चेतता है।
 ग्राम नापाखेड़ा में आज सुबह महिलाओं ने पानी की समस्या को लेकर रोड पर जाम लगा दिया। और महिलाओं ने जमकर धरना प्रदर्शन किया। और फिर गांव के सरपंच और अधिकारियों ने यह निर्णय लिया है। कि आपके गांव में नल लगवा दिए जाएंगे। और हर घर के बाहर नल लगा दिए जाएंगे फिर महिलाओं ने संतुष्टि पाकर जाम को खोला दिया गया।