
पीडीएस दुकान पर उपभोक्ताओं का हंगामा
▶️ चार माह से नहीं मिल रही राशन किरासन
बनियापुर (सारण) प्रखंड के कमता पंचायत के उपभोक्ताओं ने स्थानीय पीडीएस दुकान पर पहुंच कर हंगामा किया। जिस दुकान पर पिछले चार माह का राशन किरासन पीडीएस दुकानदार द्वारा वितरण नहीं किया गया था। जहां प्रखंड उप प्रमुख तथा जदयू अध्यक्ष के आश्वासन पर मामला शांत हो हुई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्थानीय निवासी कृष्णा महतो, गोपाल राम, मंशी राम, सवारो देवी, अनिता देवी, चन्देश्वर राम, प्रभावती देवी आदि लोगों पिछले चार माह से राशन किरासन से बंचित थे। जिसके कारण सभी उपभोक्ताओं ने पीडीएस दुकान पर पहुंच हंगामा करने लगे। जहां उपभोक्ताओं का आरोप था कि पिछले दिनों कई बार राशन किरासन नहीं मिलने की शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। यही कारण है कि पिछले चार माह से राशन किरासन नहीं मिल रही है। पीडीएस दुकान वाले हर बार राशन किरासन उठा कर अधिकारियों के मिली भगत से कालाबजारी कर दे रहे है। इसी से आक्रोशित लोगों ने पीडीएस दुकान पर पहुंच कर हंगामा करने लगे। जिसकी सूचना पर प्रखंड प्रमुख संजय राम व जदयू अध्यक्ष शिव नारायण सिंह पटेल ने मौके पर पहुंच कर मामले में जांच करवाने का आश्वासन दिये तथा इधर सीओ सह आपूर्ति पदाधिकारी ललन प्रसाद सिंह ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही तो मामला शांत हो सका। यहां उपभोक्ताओं का कहना था कि मशरख के तरह यहां भी पीडीएस दुकान की उच्च स्तरीय जांच कराई जाय। वर्णना यहां पीडीएस दुकानदारों की कालाबजारी रुकने को तैयार नहीं है।




Recent Comments