नौतन :- विभाग की नदारद व्यवस्था से उपभोक्ता परेशान 
दैनिक खोज खबर नौतन संवाददाता रवीश कुमार मिश्रा की कलम से लिखी गई खबरे :- स्थानीय प्रखंड के सभी पंचायतो मे विगत एक सप्ताह से आवश्यकतानुसार विधूत आपूर्ति नही मिलने से उपभोक्ता परेशान हो रहे है । स्थानीय प्रखंड मुख्यालय नौतन मे पावर सबस्टेशन से प्रखंड क्षेत्रो के पंचायतो मे विधूत का परिचालन होता है, जो विगत एक सप्ताह से प्रतिदिन संध्या के समय आपूर्ति ठप हो जाने से ग्रामीण इलाको मे खाना पकाने तथा विदार्थीयो के पठन-पाठन कार्यो मे काफी परेशानी हो रही है । वही उपभोक्ताओ द्वारा आपूर्ति ठप हो जानेका कारण स्थानीय सब स्टेशन से पूछा जाता है, तो विभागीय कर्मीयो द्वारा उपभोक्ताओ को यह जानकारी दी जाती है कि पावर नही होने के कारण आपूर्ति ठप है । उपभोक्ताओ द्वारा मांग की जा रही है कि विभाग के वरीय अधिकारीयो द्वारा इसकी त्वरित जांच-पड़ताल कर समस्या के समाधान हेतू कारवाई की जाए । साथ ही उपभोक्ताओ का कहना है कि विगत कई माह पहले विभाग की उपभोक्ता सदस्यता ग्रहण करने के बाद भी आज तक बिजली मिटर विभाग द्वारा नही पहुंचाया गया । ये सभी जांच के विषय बन रहे है, इनकी जांच होनी चाहिए ।।