जर्जर रसूलपुर-चैनपुर पथ पर पानी का छिड़काव शुरू
ロसोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद संबेदक की टूटी कुंभकरणी निद्रा ।

ロरसूलपुर /एकमा (सारण): रसूलपुर -चैनपुर पथ की जर्जरता ने एक बार फिर से राहगीरों व रसूलपुर के ब्यवसायियों की परेशानी बढ़ा दी है।पथ की जर्जरता के कारण बने गड्ढों में बारिश होने पर जलजमाव से समस्या उत्पन्न होती थी परंतु कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण सड़क पर चल रही सैकड़ों वाहनों के कारण उड़ रही धुल के कारण स्थानीय ब्यवसायी सकते में पड़े हैं ।वहीं रसूलपुर चैनपुर पथ की जर्जरता के कारण उड़ रही धुल से हो रही परेशानी की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आखिरकार संबेदक की कुंभकरणी निद्रा टूटी और उड़ रहे धुल से निजात दिलाने के लिए टैंकर से पानी का छीड़काव कराया जाने लगा जिससे ब्यवसायीयों ने कुछ राहत की सांस ली है।हालाँकि स्थानीय लोगों अथवा राहगीरों की सुबिधाओं को देखते हुए यह कोई स्थायी निदान नही है।ज्ञात हो कि दो माह पूर्व हीं इस पथ का मरम्मत कार्य कराया गया था जो कहीं न कहीं मानक के अनुकुल नहीं होने के कारण दो माह के भीतर हीं इस पथ की हालत जर्जर हो गयी।




Recent Comments