सिवान : नगर थाना प्रभारी को शो कॉज
#परवेज अख्तर/सिवान:मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन से जुड़े एकमात्र सेशन मामले की सुनवाई शनिवार को हुई ।विशेष अदालत के विशेष सत्र न्यायाधीश वीके शुक्ला की अदालत में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामाकांत पाठक के पुत्र सोनू हत्याकांड मामले में सुनवाई हेतु पूर्व से तिथि निश्चित थी । अभियोजन के अनुरोध पर अदालत ने पूर्व में नगर थाना प्रभारी को मामले में गवाह प्रस्तुत करने का निर्देश जारी किया था ।शनिवार को मामले में गवाही के लिए तिथि निश्चित थी।किंतु गवाही के संबंध में नगर थाना प्रभारी द्वारा कोई कार्रवाही नहीं करने एवं कोई यथेष्ट सूचना भी नहीं देने के कारण कार्य लापरवाही को देखते हुए अदालत ने नगर थाना प्रभारी पर कारण बताओ नोटिस निर्गत करते हुए जवाब तलब किया है ।अदालत में अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक जयप्रकाश सिंह सहायक लोक अभियोजक रघुवर सिंह, रामराज प्रसाद एवं बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अभय कुमार राजन मोहम्मद मोबीन एवं अन्य उपस्थित थे।
——————–




Recent Comments