सारण :एसबीआई शाखा परिसर से उच्चको ने झांसा देकर 16 हजार रूपये लेकर हुए चंपत , अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

तरैया से मनोज कुमार की रिपोर्ट
तरैया बाजार स्थित एसबीआइ की शाखा से एक ग्राहक द्वारा निकासी की गयी रुपये को झांसा देकर उचक्के फरार हो गये.इस संबंध में थाना क्षेत्र के सगुनी निवासी व एसबीआई के ग्राहक अर्जुन कुमार सिंह ने शनिवार को तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है जिसमे कहा गया है कि 21 मार्च को बैंक से चेक द्वारा 16 हजार रुपये की निकासी किया.काउन्टर से जैसे ही हटे की दो अज्ञात व्यक्ति बोले कि हमको बड़ा नोट की जरूरत है हमसे रुपये बदल दीजिये बीच में मेरे साथ आये संजय सिंह भी बोले की बदल दीजिये इतने में दोनों अज्ञात व्यक्तियों ने चकमा देकर फरार हो गये.घटना बैंक की अंदर की है.सीसी कैमरा से फुटेज देखकर चकमा देने वाले व्यक्ति को पहचान सकता हूँ.पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है.




Recent Comments