img-20170315-wa0267.jpgभागलपुर :  बिहपुर में प्रखंड स्तरीय बिहार कौशल विकास केंद्र का शुभारंभ

पुष्पराज कुमार”दैनिक खोज खबर” नवगछिया (भागलपुर):- आज कंप्यूटर का ज्ञान के बिना जिंदगी अधूरा है मानव को एक कुशल व्यक्ति होनी चाहिए । यह कौशल विकाश केंद्र डी.सी एल आर नौगछिया  श्री एस के अलबेला सर के द्वारा फीता काट कर उद्घाटन किया ।उदघाटन के के समय मौजूद पदाधिकारीयो ने बारी बारी से स्टूडेंट का साहस बढ़ाया उर कौशल होने का गुर मंत्र शिखाएं।

मौके पर मौजूद बिहपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि समाज में लड़की पीछे इसलिए है क्योंकि संवाद कैसे करना है उसी उद्देश्य को लेकर बिहार सरकार के द्वारा लोगो को कैसे कौशल विकास करना है खास कर लड़कियो की ओर इशारा किया।

कौशल विकाश केंद्र के राज्य समन्वयक पदाधिकारी सह  बी.आर.अस एम्. के चेयरमैन कम मैनेजिंग डायरेक्टर ई. रवि रजक और एम् डी संजय कुमार ने बताया कि ये कार्यक्रम पहले महाराष्ट्र में शुरुआत हुई थी और बिहार में इस प्रोजेक्ट की शुरुआत युवाओ को रोजगारोन्मुख बनाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार के दुआरा की गयी है।

यह तीन महीने में थीं तरह की कोर्सेज का प्रशिक्षण दी जायेगी जिसमे पहला कंप्यूटर का ज्ञान  दिया जायेगा दुसरा किसी नौकरी के लिए साक्षाकार में कैसे अपनी को अभिव्यक्त करना है मुख्यत: कहा जाय तो  बोलचाल का प्रशिक्षण दिया जायेगा तीसरा सॉफ्ट स्किल कोर्स में व्यावहारिक कुशलता के माध्यम से युवाओ को जॉब के लायक बनाया जायेगा।

कोर्स समाप्ति के उपरांत सर्टिफिकेट मिलेगा, भविष्य में इस कार्यक्रम में भाग लिए हुए को वरीयता दी जायेगी वही केंद्र स्तर पर टॉप छात्र व छात्रा को एक लेपटॉप केंद्र के द्वारा  जिलाधिकारी के हाथों दी जायेगी ऐसा उद्घोषणा की गयी । वही बिहपुर के अंचलाधिकारी ने कहा कि बिहार सरकार के द्वारा ये कार्यक्रम काफी सराहनीय है इसके लिए मैं नीतीश कुमार को तहे दिल से स्वागत करता हूँ।

इस मौके पर आईरा के जिलाध्यक्ष राजेश भारती, सृष्टि डेवलपमेंट फाउंडेशन के सचिव पुष्पराज कुमार, अभिषेक कुमार, कुमार गौरव, गौतम कुमार, अमित कुमार, दिलखुश कुमार, मुकेश कुमार इत्यादि मौजूद थे।