*मधेपुरा:जानिए क्यों लटक रहा आंगनबाड़ी केंद्र पर ताला*
👈रविकांत कुमार”दैनिक खोज खबर” मधेपुरा👉
चार वर्षों से बंद पड़ा है आंगनवाड़ी केंद्र भवन 125 , पदाधिकारी मूकदर्शक बन सेविका के द्वारा किये जा रहे मनमानी का तमाशा देखने को मजबूर।
उपर्युक्त वाक्यों को पढ़कर आपको थोड़ी हैरानी हो सकता है कि जहाँ राज्य सरकार के द्वारा राज्य में लगातार हो रहे विकास और राज्य की विधिव्यवस्था की दावे पर दावे किए जा रहे है। वही जब सरजमी की बात करे तो सारे के सारे दावे खोखली नजर आ रही है। राज्य सरकार के ही मुलाजीमो के लाल फीताशाही के कारण सरकार अपने नीतियों को धरातल पर उतारने में असफल हो रहे है।
*क्या है मामला*
मामला जिले के मुरलीगंज प्रखंड मुख्यालय से पूरब दो किलोमीटर की दूरी पर बसा हरिपुरकलां पंचायत के पकिलपार गांव के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 125 का है । जहां वर्षो से ताला लटका हुआ है। जो न सिर्फ अनियमितता और पदाधिकारी की उदासीनता का जिता जागता सबूत है बल्कि केंद्र सेविका मनिकला कुमारी के पति और पुत्र कुंदन कुमार के दबंगता और मनमानी का भी प्रतीक माना जाता है।
आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 125 का मामला वर्षो से लंबित पड़ा है, उत्क्रमित मद्य विद्यालय पकिलपार के प्रांगण में केंद्र 125 का भवन पिछले 4 वर्षों से बनकर लावारिश अवस्था मे पड़ा हुआ है जिसका वारिश बनने को कोई तैयार नही है। भवन के संदर्भ में पदाधिकारियो की माने तो भवन केंद्र 125 सेविका मनिकला कुमारी के लिये बनवाया गया है। और केंद्र भवन की चाभी बालविकास परियोजना पदाधिकारी के द्वारा सेविका मनिकला कुमारी को सुपुर्द कर केंद्र को भवन में संचालन करने का आदेश दिया गया था। किंतु चार वर्ष के बाद भी अब तक भवन में ताला लटका हुआ है।
ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि केंद्र संख्या 125 की सेविका मनिकला कुमारी पिछले कई वर्षों से केंद्र के वास्तविक स्थान से उठाकर अपने नव निर्मित आवास वार्ड संख्या एक मे संचालन कर रही है , जबकि वहाँ दस कदम की दूरी पर ही पहले से ही केंद्र संख्या 124 संचालित है। केंद्र 125 की सेविका मनिकला कुमारी के खिलाप कई बार कार्यालय आदेश पत्र जारी कर सेविका मनिकला कुमारी को केंद्र 125 को नव निर्मित भवन में संचालित करने का आदेश दिया गया, किन्तु सेविका के पति और पुत्र की दबंगता और मनमानी के कारण सेविका पर किसी भी प्रकार का असर नही हो रहा है और केंद्र को वास्तविक स्थान पर संचालन नही कर रही है।
*पदाधिकारी के कार्यशैली से ग्रामीणों में आक्रोश, उठ रहे कई सवाल*

आंगनवाड़ी केंद्र 125 के प्रकरण में पदाधिकारी के प्रति ग्रमीणों में आक्रोश व्याप्त है । लोंगो ने बताया कि इस मामले में कई बार ग्रमीणों ने सेविका की शिकायत किया लेकिन सब बेअसर रहा। केंद्र 125 में सहायिका की पद रिक्त थी जिसे पूर्ति के लिए 28 अक्टूबर 2016 को आम सभा की बैठक बुलाई गई थी । जिसे ग्रामीणों ने बहिष्कार कर दिया था। लेकिन ग्रामीणों के विरोध को अनदेखी कर पुनः 9 फरबरी को बैठक कर सहायिका का चयन किया गया, स्थानीय फ्रेंड्स युवा क्लब के संयोजक रविकांत कुमार और सामाजिक कार्यकर्ता संदीप कुमार ने कहा कि इस तरह सेविका के मनमानी के खिलाप कब तक पदाधिकारी मौन रहेंगे और कब पकिलपार वासियो को न्याय मिलेगा। उन्होंने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि इस मामले को संज्ञान में ले और दोषि पर उचित कार्यवाही कर पकिलपार वासियो को न्याय दिलाने की कृपा करें।
*सेविका मनिकला कुमारी कर रही है पदाधिकारी के आदेशों का उलंघन*

केंद्र संख्या 125 की सेविका मनिकला के द्वारा बार बार बालविकास परियोजना पदाधिकारी के आदेशों का बार बार उलंघन किया जा रहा है ज्ञातव्य हो कि 5 अप्रेल 2010 को तत्कालीन बालविकास परियोजना पदाधिकारी पुष्पा कुमारी के द्वारा कार्यालय आदेश पत्र जारी किया गया था। जिसमे लिखा है कि सेविका मनिकला कुमारी दो दिनों के अंदर केंद्र को वास्तविक स्थान पर संचालित नही किया तो सेविका को सेवा मुक्त कर अन्य सेविका को प्रभार दिया जाय। फिर 8 फरबरी 2017 को पुनः तत्कालीन बालविकास पदाधिकारी रेखा कुमारी के द्वारा भी आदेश पत्र जारी कर केंद्र को वास्तविक स्थान पर संचालन करने का आदेश दिया गया किन्तु सेविका की मनमानी तो देखिए इन सब आदेशो का कोई फर्क नही पड़ रहा है । लोग अब कहते है कि सेविका पदाधिकारी से पावरफुल है तभी तो पदाधिकारी के आदेशों की धज्जियां उड़ाती है और कोई कुछ नही बिगड़ सकता है।
*कहती है बालविकास परियोजना पदाधिकारी दर्शना कुमारी*
इस समंध में बालविकास परियोजना पदाधिकारी मुरलीगंज दर्शना कुमारी कहती है कि आपलोगो के द्वारा मुझे जानकारी मिली है। मैं स्थलगत निरीक्षण कर जांच कर अवश्य कार्यवाही करूँगी।




Recent Comments