वार्ड पार्षदों की एकता ही यह जीत हैंरितेश
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट :-
नवनिर्वाचित अध्यक्ष रौशन आरा व उपाध्यक्ष विकास कुमार विक्की ने शनिवार को नगर अध्यक्ष के बस्ती सहित आवास पर एक प्रेस वार्ता कर जनता का अभार जताया हैं।
इस मौके पर पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता रितेश रंजन ने कहा कि सभी वार्ड पार्षद अपनी चट्टानी एकता का परिचय दिया एवं अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चयन किया।उन्होंने कहा कि राज्य के सत्तारुढ पार्टी के भारी क्षल-प्रपंच के बावजूद स्थानीय सांसद चौधरी महबुब अली कैशर के सहयोग से एनडीए ने सिमरी बख्तियारपुर नगर चुनाव चुनाव में जीत का परचम लहरा दुश्मनों को चारों खाने चित कर दिया।
इस मौके पर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर काबिज रौशन आरा ने कहा कि हमारी जीत जनता की जीत है, जनता ने दोबारा वोट कर चुनाव में जीत दिलाया और वार्ड पार्षदों ने विश्वास दिखा अध्यक्ष बनाया।उन्होंने कहा कि मै यह विश्वास दिलाती हूँ कि मैं अगले पांच सालों में उसे बिना किसी भेद भाव के सिमरी बख्तियारपुर को सबसे खूबसूरत नगर पंचायत बनाउंगी।
वही नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष विकास कुमार विक्की ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ मुझे यहां तक पहुंचाया है उसके लिए मैं जनता का शुक्रिया अदा करता हूँ।उन्होंने कहा कि मै विश्वास दिलाता हूँ कि मैं हमेशा आगे बढ़कर हर कदम पर जनता के साथ खड़ा मिलूंगा।
अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने कहा कि रितेश रंजन के मार्गदर्शन में सिमरी बख्तियारपुर विकास की नई ऊंचाइयो को छुयेगा।इस मौके पर गणेश मिस्त्री, नरेश निराला, मोनू, मौजाहीर आलम सहित अन्य उपस्थित थे।
रेणू सिन्हा की जीत पर दिनेश चंद्र यादव को दी बधाई –
शनिवार को पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष रितेश रंजन ने सिमरी बख्तियारपुर विधायक व जदयू नेता दिनेश चंद्र यादव को फोन कर जीत की बधाई दी।इसके साथ ही रितेश रंजन ने सहरसा नगर परिषद अध्यक्ष रेनू सिंहा और उपाध्यक्ष उमेश यादव को भी फोन कर जीत की बधाई दी।रितेश रंजन ने कहा कि सहरसा नगर परिषद और सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत आने वाले समय में विकास की नई ऊंचाइयां छुये बस यही कामना है। साथ ही जनता के उम्मीदों पर मिलजुल खड़ा उतरने का काम किया जाये।