बन्द हो गया है आमडाढी का रेलवे फाटक, अब खोलने से भी नही खुल रहा है
दैनिक खोज खबर डेस्क, सारण
छपरा सिवान रेलखण्ड के एकमा व चैनवा स्टेशनों के बीच अवस्थित आमडाढ़ी गांव के निकट का रेल फाटक बंद हो गया है। छपरा सिवान को जोड़नेवाले एनएच 85 पर अवस्थित यह रेल फाटक बीते 1 घण्टे से भी अधिक समय से बन्द है।

इस बारे में स्थानीय लोगो का कहना है कि गेटमैन के गेट लॉक किये जाने के बाद उसी में सेफ्टी पिन फंस गया है जिस कारण रेलवे फाटक लोक हो गया है।

गेटमैन ने रेलवे फाटक खोलने की काफी मशक्कत की लेकिंन गेट नही खुला जिसके बाद इसकी सूचना एकमा स्टेशन मास्टर को दी गयी है।

इस रेलवे फाटक के बन्द होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों का तांता लग गया है। वहीं छपरा या सिवान की ओर आनेजाने वाले लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।




Recent Comments