सारण :बस- ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में आधा दर्जन यात्री घायल 
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण 
अमनौर थाना क्षेत्र के एसएच 73 सोना चौक के पास शुक्रवार की देर रात एक बस व ट्रक की आमने – सामने की  टक्कर में  आधा दर्जन यात्री घायल हो गए. सभी घायलों का ईलाज निजी अस्पताल में कराया गया.  घटना के संबंध में बताया जाता है गोपाल ट्रेवल्स पटना से गोपालगंज जा रही थी कि उक्त सड़क के पास सामने आ रही ट्रक से टक्कर हो गयी . हालांकि टक्कर लगने के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने के बाद  प्रभारी थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह  पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. टक्कर लगने के बाद लगे जाम को हटवाया.  तथा  सभी बस के यात्रियों को दूसरे बस  में बैठा कर गोपालगंज भिजवाया. अमनौर पुलिस ने बस को जब्त कर थाने लायी.