सारण :अमनौर हरनारायण पंचायत में मनरेगा योजना सहित अन्य योजनाओं में की गई अनियमितताओं की होगी जांच

दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
प्रखंड के अमनौर हरनारायण पंचायत में मनरेगा योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं बरते गये अनियमितता की जांच मांग सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व प़त्याशी डा0 अनिल कुमार प्रसाद ने बीडीओ से किया. अमनौर बीडीओ को अपने लिखित शिकायत में बताया कि बिना एनओसी के अमनौर बाजार स्थित चीनी मील की जमीन पर मनरेगा योजना के तहत मिट्टीकरण कार्य कराया गया. उक्त कार्य में मजदूरों से मिट्टी भड़ने के बजाय जेसीबी तथा ट्रेक्टर से किया गया है. वहीं शिकायत में इन्दिरा आवास व चापाकल लगाने में भारी अनियमितता बरतने का भी आरोप लगाया है. 160 फीट की जगह मात्र 50 से 60 फीट ही चापाकल के लिए पाईप जमीन के नीचे हलाये गये हैं. जिसकी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया है. इधर बीएओ सह प्रभारी बीडीओ रबीन्द्र बैठा ने बताया कि उक्त शिकायत की जांच की जायेगी. जांचोपरांत अगली कार्यवाई की जाएगी.




Recent Comments