नरकटियागंज के मल्दहिया पंचायत में बाढू राम की घर मे आग लगने से लाखों की क्षति,
अर्जुन भारतीय “दैनिक खोज खबर”:- नरकटियागंज प्रखंड के मल्दहिया पंचायत के दलित बस्ती में आज दिनांक 13/4/2017 दिन गुरुवार की सुबह आठ बजे लगी आग से बाढू राम का पूरा घर जलकर राख हो गया. ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया और ज्यादा क्षति नहीं हो सकी. परिजन बताते है कि खाद्यान्न, कपडे, घर के सभी सामन यथा पलंग, चौकी, चारपाई, बक्सा, टीवी, पंखा, साईकिल और नगद 10 हजार रुपये जल गए. बकौल बाढू परिवार के कुल 9 लोग मजदूरी कर घर परिवार चलाते हैं, जिस समय आग लगी उस वक़्त सभी लोग ईंट भट्ठा(चिमनी) पर मजदूरी कर रहे थे. आग लगने की खबर पाकर सभी दौड़े अपने घर पहुंचे तबतक सबकुछ  खाक हो चूका था. बाढू राम को उनके इस आपदा में राहत की उम्मीद लिए नई उम्मीद वेलफेयर सोसाइटी के परवेज़ आलम ने उनकी मदद की है. विधायक विनय वर्मा के प्रतिनिधियों ने स्थानीय प्रखंड प्रशासन से वार्ता कर उनकी मदद का आश्वासन दिया है. आग लगी के समय बाढू राम की नई बहु अपने नवजात के साथ घर में मौजूद थी, लेकिन उसे कोई क्षति नहीं हुई है. रेखा देवी, गंगाजल देवी, राजन राम, जीतेन्द्र राम, मुकेश राम, छोटे राम के साथ नसीरुद्दीन अहमद, फ़िरोज़ अहमद, फिरोज कौसेर ने आग पर काबू पाया।