सारण:तरैया में समय पर बिजली बिल जमा नही करने वाले उपभोक्ताओं का कटा कनेक्शन
#न्यूज़ इनपुट -सुरभि तिवारी
तरैया
प्रखंड के चैनपुर और शीतलपुर गाँव के 26 उपभोक्ताओं का कनेक्सन समय पर बिजली बिल जमा नही करने के कारण काट दिया गया है। तरैया विद्युत उपकेंद्र के कनीय अभियंता धर्मवीर कुमार ने बताया कि चैनपुर के सुबोध कुमार महतो,जय शंकर सिंह, द्वारिका राउत,मैनेजर महतो, मुकेश महतो,अशोक महतो,चन्द्रशेखर यादव,रामवती देवी,कामेश्वर सिंह, चन्द्रिका राउत,हसीना बीबी,लाल बावू महतो,शिवेन्द्र सिंह,हरेराम प्रसाद, दीपक महतो, मुन्नी लाल महतो एवं शीतलपुर गांव में रईश मिया,शादिक मिया,देव नारायण राम, बिगन राम,सिकन्दर राम,उर्मिला देवी सुनील राम, प्रभु राम,रामायण राम,नाथवी राउत का बिधुत कनेक्सन अधिक बिजली बिल बकाये रहने और समय से बिजली बिल नही जमा करने के कारण काट दिया गया है। शामिल है।इन लोगो पर बिजली विभाग का 01 लाख 61 हजार 991 रुपये बकाया हैं।