बनियापुर से दिव्यांग नहीं पहुंच सके छपरा
——–
राजू सिंह की रिपोर्ट
——
बनियापुर (सारण)
चयन सूची में नाम नही होने के कारण आधा दर्जन दिव्यांगों को प्रखण्ड
मुख्यालय से ही बैरंग वापस लौटना पड़ा। कोई भी दिव्यांग छपरा राजेन्द्र स्टेडियम नही पहुंच सके।
ज्ञात हो की जिले भर से दिव्यंगो को छपरा के सांसद व् केंद्रीय कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूडी के प्रयास से दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग व सहायक उपकण वितरण शिविर का आयोंजन किया गया था। जहां हर प्रखंड के चयनित दिव्यंगो को शामिल होना था। जिसके लिए दिव्यांग विकास मित्र के कहने पर ब्लाक पर पहुचे परंतु उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ा। इस सम्बन्ध में बिडिओ सह सीओ ललन प्रसाद ने बताया कि इन दिव्यांगों का नाम चयन सूची में नाम नही आया है।




Recent Comments