सिवान :बैठक में परीक्षा के मुद्दे पर प्रेरकों से नहीं बनी बात
#परवेज अख्तर /सिवान
सीवान :नगर के माध्यमिक शिक्षा कार्यालय में डीपीओ समरबहादुर सिंह ने आगामी 18 मार्च को जिले में आयोजित होने वाली बुनियादी महापरीक्षा में सहयोग करने को लेकर प्रेरक व समन्वयक संघ के साथ बैठक की। जिसमें परीक्षा में सहयोग को लेकर बात नहीं बन पाई। डीपीओ ने कहा कि निदेशक जनशिक्षा की ओर से पत्र भेज कर आपलोगों से महापरीक्षा में सहयोग मांगा गया हैं। सहयोग नहीं मिलने की बात पर डीपीओ ने कहा कि इसे वीसी के माध्यम से भी वरीय अधिकारियों को जिले की स्थिति के बारे में सूचित करेंगे। बैठक में प्रेरक व समन्यक संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि जबतक संघ के प्रदेश स्तर से कोई निर्देश नहीं मिलेगा। तबतक हमलोग परीक्षा से दूर रहेंगे। इसके साथ ही बहिष्कार करेंगे। प्रदेश सचिव ऋषिदेव साह ने कहा कि शिक्षुओं का बिना बैचिंग व मैचिंग किए और एमटी, वीटी को बिना प्रशिक्षण दिए यह कैसी परीक्षा हो रही हैं। ऐसी फर्जी परीक्षा का हमलोग खुलकर विरोध करेंगे। संघ ने डीपीओ के समक्ष अपनी मांगों को भी रखा। बैठक में जिला मुख्य कार्यक्रम समन्वयक मृत्युंजय तिवारी, मीडिया प्रभारी विनय सिंह, जिला संयोजक रामाधार यादव, जिला कार्यकारणी सदस्य देवेंद्र सिंह, शत्रुधन सिंह, बब्लू यादव सहित कई प्रेरक व समन्वयक शामिल थे।




Recent Comments