नरकटियागंज:– कंगली थाना क्षेत्र में मैनाटाड़ के बच्चें का शव बरामद
दैनिक खोज खबर संवाददाता अर्जुन भारतीय की रिपोर्ट:- नरकटियागंज अनुमंडल अन्तर्गत कंगली थाना क्षेत्र के सदभावका नदी पुल के पास आज दिनांक 19/7/2017 दिन बुधवार को घोडासहन नहर से पुलिस ने एक बालक का शव बरामद किया। बालक का पहचान इनरवा थाना के झझरी गाँव के निवासी भोला राम के पुत्र सिकन्दर राम12 वर्ष के रूप में किया गया।इसका पहचान मृतक के परिजनो ने किया है, परिजनो ने पुलिस को बताया है कि मृत बालक माहवीरी झण्डा को लेकर 17 जूलाई की रात ठकरा खेलने घोडासहन नहर के किनारे पुल के पास गया था,उसके बाद से लापता हो गया।इसकी खोज रात्री के बाद से की जा रही है।सम्भावना ब्यक्त की जा रही है कि बालक ठकरा खेलने के दौरान नहर पुल की तरफ गया हो और इसी बीच नहर मे गीर गया है।जिससे इसकी मौत पानी मे डूबने से हो गई है।लेकिन बालक का शव तीन दिन बाद कंगली थाना क्षेत्र मे बरामद होना पुलिसिया लापारवाही साफ स्पष्ट होता है।जबकि जहाँ घटनास्थल बताया जाता है उसके बाद पहले इनरवा थाना पडता है।थाना के बगल से उत्तर व सामने पूरब से घोडासहन नहर गई है।फिर इसके बाद मैनाटांड थाना , पुरूषोतमपुर ,बलथर थाना का आंशिक क्षेत्र पार कर सिकटा थाना के.बाद कंगली थाना के.लगभग पू्र्वी इलाका से शव को तीन दिन बाद बरामद किया गया।तीन दिन पहले की घटना को लेकर शव काफी फुल गया था।कंगली थानाध्यक्ष शमीम अख्तर ने कहा कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेजा गया है।और घटना के कारण का जाँच पडताल किया जा रहा है।




Recent Comments