नरकटियागंज सभाकक्ष का हुआ उद्घाटन, 

अपराधिक न्यायालय की आने की बढ़ी उम्मीद, विधायक को भी मिलेगा श्रेय 
दैनिक खोज खबर अर्जुन भारतीय की रिपोर्ट:- नरकटियागंज अनुमण्डल के तहत निर्माण क्षेत्रीय विधायक की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत आज दिनांक 19/7/2017 दिन बुधवार को नरकटियागंज प्रखण्ड कार्यालय परिसर में सभाकक्ष का निर्माण संपन्न हुआ. स्थानीय क्षेत्र अभिकरण संगठन बेतिया एक कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता द्वारा कराया गया, जिसका विधिवत उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा और अवर न्यायाधीश गिरीश मिश्र ने फीता काटकर किया।इसके उपरांत अनुमंडलीय व्यव्हार न्यायलय के अधिवक्ता  अपने विचार  व्यक्त करते हुए कहा कि सभाकक्ष के निर्माण से अब व्यव्हार न्यायालय का अपराधिक कोर्ट इसी में संचालित किया जायेगा. इसके पूर्व भवन का आभाव रहने के कारण क्रिमिनल कोर्ट यहां नहीं आ रहा था,अब उसके यहां आने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा, जिसका श्रेय विधायक विनय वर्मा को भी जाता है. इस अवसर पर उपेन्द्र वर्मा, वत्सल वर्मा, अनील कुमार, अमजद अली, राजू डे, जहाँगीर आलम, शंभू शंरण, नंदन चौधरी, विनय ठाकुर, कमलेश कुशवाहा, सदरे आलम, नवल राय, बिनय मिश्र और उदयभान मुख्य रूप से उपस्थित रहे.