सिवान :मेडिकल कैम्प में सैकडो मरीजो का ईलाज ।
न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर
प्रखंड के बलिया गांव के खादी भंडार परिसर में रविवार को आयोजित मेडिकल कैम्प में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। पीड़ित लोगों के रोगों का निदान करने संजिवनी अर्थो क्लिनिक के डॉ. सुमित कुमार सिंह, डॉ. गोरख प्रसाद, ईएनटी डॉ. के कुमार व शिशु रोग डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह पहुंचे थे। डॉक्टरों की टीम ने अपने-अपने दक्षता के अनुसार एक एककर मरीजों के रोगों का जांच किया। मेडिकल कैम्प में सभी डॉक्टरों ने करीब पांच सौ रोगियों का इलाज किया। कैम्प में मुफ्त दवा वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर बीडीसी राजेश दुबे ,प्रतोष कुमार सिंह ,प्रो प्रभात कुमार सिंह शुभम पाण्डेय, संदीप कुमार दुबे, करूणानिधी पाण्डेय ,चंदन पाण्डेय, बब्लु पाण्डेय ,संजय कुमार आदि उपस्थित थे।




Recent Comments