सड़क दुर्घटना में मौत, बहनोई घायल
#परवेज अख्तर/सिवान,
आंदर (सीवान) : असांव थानाक्षेत्र के असांव निवासी जयप्रकाश पटवा की बेतिया में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं उसके बहनोई बेतिया जिला के कुटिया बिशंभरपुर निवासी प्रभु पटवा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संंबंध में बताया जाता है कि मृतक जयप्रकाश पटवा बेतिया में रह रहे अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए चार दिन पहले गया था। शादी समारोह खत्म होने के बाद वह अपने गांव आसांव आने के लिए बहनोई के साथ बाइक पर सवार होकर बेतिया बस स्टैँड जा रहा था। उसी क्रम में ट्रक की चपेट में आने से जयप्रकाश की मौके पर हीं मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार उसका बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया।




Recent Comments