​नरकटियागंज:- आज राष्ट्रीय आज़ाद मंच द्वारा बाल्मीकिनगर सांसद श्री सतीश चंद्र दुबे को सड़क की जर्जर स्थिति से अवगत करा ज्ञापन सौंपा

✍”दैनिक खोज खबर ” विशेष संवाददाता नीरज ठाकुर बेतिया  (पं.च) बिहार 👉 आज दिनांक 01-06-2017 को राष्ट्रीय आज़ाद मंच के प्रतिनिधिमंडल ने बाल्मीकिनगर सांसद श्री सतीश चंद्र दुबे को सड़क की जर्जर स्थिति से अवगत करा ज्ञापन सौंपा,मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल कुमार मिश्र ने बताया कि दिए गए आवेदन में नरकटियागंज अनुमंडल के गांव जुडीमियां टोला से गोवर्धना, केहुनिया, परोरहाँ होते हुए नुनिपाकड साठी तक जाने वाली सड़क की चर्चा किया गया है,उन्होंने कहा कि इस सड़क की दुर्दशा देखकर मन में काफी पीड़ा होती है यह सड़क विगत 15 वर्षों से इसी जर्जर हालत में है बावजूद इसके प्रशासन एंव जनप्रतिनिधियो  की नजर ईस ओर नहीं होती आसपास के सभी सड़क चकाचक है लेकिन मुख्य सड़क के गड्ढे में तब्दील हो गई है। 

साथ ही बरसात के मौसम में इन सड़कों पर जलजमाव की समस्या काफी बढ़ जाती है इस सड़क के जर्जर स्थिति से तकरीबन 10 से अधिक गांव प्रभावित हैं यह एक महत्वपूर्ण सड़क है,उन्होंने सांसद से अपील किया कि इस समस्या का समाधान शीघ्र हो, मामले को गंभीरता से लेते हुए सांसद सतीशचंद्र दुबे ने आश्वासन देते हुए कहा कि शीघ्र ही रोड के लिए पहल कर संबंधित विभागों को लिखा जाएगा.प्रतिनिधिमंडल में मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल कुमार मिश्र के साथ धीरज कुमार,कृतिक राज,संजीव कुमार यदि मौजूद रहे॥