दैनिक खोज खबर मुंगेर प्रमंडल ब्योरो प्रमुख आशीष भूषण दत्त झा की रिपोर्ट-
बेगूसराय: बछवाड़ा थानाक्षेत्र के कादराबाद में गुरुवार की सुबह लगभग 6 बजे 2 मोटर साइकिल पर सवार 6 अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर माकपा ने रामसागर पासवान (60) को मौत की नींद सुला दिया. रामसागर घर से निकल कर अपने चाय-पान की दुकान पर बैठे थे तभी नकाबपोश अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया. गोली चलने की आवाज सुनकर दुकान के पिछे स्थित घर से परिवार व आसपास के लोग जब तक पहुंचे अपराधी भाग निकला।
आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर एलेक्सिया हॉस्पिटल के लिए रवाना हुए परंतु रास्ते में ही वे दम तोड़ चुके थे. एलेक्सिया के डाॅक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को लेकर परिजन घर लौट गए. आक्रोशित लोगों ने घर के समीप ही बदिया चौक, कादराबाद में शव को सड़क पर रखकर मंसूरचक – भगवानपुर पथ को जाम कर दिया।
इधर घटना की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थानाध्यक्ष सुमित कुमार, तेघड़ा डीएसपी वीरेंद्र कुमार सिंह के अलावा मंसूरचक व भगवानपुर थाना के प्रभारी व पुलिस के जवान बड़ी संख्या में पहुंचकर लोगों को शांत करने में लग गए. लेकिन लोग एसपी के आने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए देने को तैयार हैं. माकपा नेता की हत्या की खबर सुन बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए हैं।
वहीं एसपी रंजीत कुमार मिश्रा ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने का आदेश जारी किया है. उन्होंने बताया कि मामले के उदभेदन व अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर डीएसपी तेघड़ा के नेतृत्व में टीम गठित किया गया है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.




Recent Comments