रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात: अनियंत्रित पिकअप ने साइकिल सवार छात्र को फंसे चार किलोमीटर तक भागते थाना पहुंचा,नाजुक हालत मे रेफर
#हरि किशोर सिंह की रिपोर्ट

मशरक (सारण)
मशरक -डुमरसन मुख्य पथ पर अनियंत्रित पीकअप डुमरसन के तरफ से आ रहा था कि आचानक चैनपुर पोखरे के पास फिल्मी स्टाइल मे एक आठवीं वर्ग के छात्र को साइकल सहित अपने आगोश मे ले लिया । जिससे छात्र भी साइकिल सहित पिकअप गाड़ी मे फंस गया । पिकअप गाड़ी के ड्राइवर के गेट के नीचे पावदान के रड को पकड़कर चिल्लाने लगा। छात्र जितना हल्ला कर रहा था उतना ही तेज पिकअप को भगाते हुए ड्राइवर ने मशरक थाने मे पिकअप के साथ फंसे छात्र सहित थाने मे घुस गया ।

गाड़ी के पीछा कर रहे मोटरसाइकिल वाले लोग भी पहुंच चुके पर छात्र की दयनीय स्थिति को देखकर एकबार सभी का रोगंटे खरे हो जा रहे थे ।छात्र 15 वर्षीय अभिषेक श्रीवास्तव कीशुनपूरा निवासी बच्चन श्रीवास्तव का पुत्र बताया जाता है । छात्र अपने स्कूल चैनपुर मिडिल स्कूल से पढकर अपने गांव किशुनपुर लौट रहा था ।

मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती करने पर प्राथमिक उपचार के बाद पटना पीएमसीएच रेफर किया गया । छात्र अभिषेक को लगभग चार किलोमीटर से घसीटने से उसके सारे मांस व मांसपेशियों की उथल पुथल हो गया है । छात्र अभिषेक के पिता बच्चन श्रीवास्तव बड़ी मुश्किल से पेन्टिंग कर परिवार को दो वक्त के रोटी के जुगाड़ कर बच्चों का भरणपोषण करते है ।इस हलात मे पुत्र का जान को लेकर गंभीर जख्मी छात्र के माता-पिता और छोटी बहन की चिंतायें बढ़ गयी । माली हालत मे इतनी गंभीर स्थिति मे कैसे निपटेंगे , इसकी चर्चाये लोग कर रहे थे ।




Recent Comments