अफ़ग़ान रक्षा मंत्री का अमरीकी जनरल के साथ मंच साझा करने से इन्कार
खबरें देश विदेश ः अब्दुल मुत्तलिब रज़ा
अफ़ग़ानिस्तान के रक्षा मंत्री ने पहले से घोषित कार्यक्रम के बावजूद इस देश में तैनात अमरीकी सैन्य जनरल के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में भाग लेने से इन्कार कर दिया।
तसनीम समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार इस संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में अफ़ग़ानिस्तान में तैनात सैन्य जनरल जॉन निकोल्सन, पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान के आचीन क्षेत्र में अमरीका की ओर से सबसे बड़े ग़ैर परमाणु बम के उपयोग किए जाने के बारे में स्पष्टीकरण देना चाहते थे।
प्राप्त समाचार के अनुसार यह संयुक्त संवाददाता सम्मेलन शुक्रवार को काबुल में होने वाला था। अफ़ग़ान रक्षा मंत्री जनरल हबीब ने अमरीका की ओर से सबसे बड़े ग़ैर परमाणु बम के उपयोग किए जाने के विरोध स्वरूप इस संवाददाता सम्मेलन में भाग लेने से इन्कार कर दिया।
उल्लेखनीय है कि अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने भी इस हमले को अफ़ग़ानिस्तान की राष्ट्रीय संप्रभुता का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन और पर्यावरण संरक्षण के ख़िलाफ़ क़दम करार दिया है।
ज्ञात रहे कि अफ़ग़ानिस्तान में किए जाने वाले इस बम के प्रयोग में अमरीका ने 11 टन टीएनटी का इस्तेमाल किया है जबकि इससे पहले रूस और चीन ने 40 टन टीएनटी वाले बमों का परमाणु बम का परीक्षण कर चुके हैं। इस बीच अमरीका ने दावा किया है कि इस बम के हमले में दर्जनों आतंकवादी मारे गए हैं।




Recent Comments