दैनिक खोज खबर के लिए @ब्रजेश कुमार यादव की रिपोर्ट 
मधेपुरा: जन अधिकार छात्र परिषद मधेपुरा के द्वारा अध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में बुधवार को  बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के 12वीं के परीक्षा परिणाम में हुए बड़े पैमाने अनियमिता एवं लापरवाही के खिलाफ शिक्षा मंत्री अशोक  चौधरी,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बोर्ड चैयरमैन आनन्द किशोर के विरुद्ध में पुतला दहन किया।जाप कार्यकर्त्ताओ ने कॉलेज चौक से चलकर आक्रोश मार्च  बस स्टैंड पर खत्म किया।एवं सड़कों पर टायर जलाकर विरोध प्रर्दशन किया।विवि अध्यक्ष आशीष पप्पु ने आग्रह किया कि कॉपी जाँच पुनः किया जाए।वही छात्र नेता रौशन कुमार बिट्टू ने कहा कि नितीश के सरकार में शिक्षा व्यबस्ता रसातल में चली गयी है एवं यह सरकार छात्र विरोधी है।उक्त मौके पर नगर अध्यक्ष विवेक यादव,महासचिव रामप्रवेश कुमार,पिन्टु यादव,प्रवक्ता अजय यादव,मिथुन किंग,छोटु, नितीश कुमार सुमन,गौतम कुमार,अजित यादव,सुनील कुमार,रोशन जी,आकाश,रिषु राणा, अमित,सुनील एवम सैकड़ो छात्रों मौजुद थे।