बेतिया – गौनाहा:– *एसएसबी ने शिविर लगा किया मुफ्त चिकित्सा व बांटा कंबल*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
✍ खेल कूद प्रतियोगिता का भी किया गया आयोजन
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखण्ड के राजकीय संपोषित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय +2 बेलसंडी के प्रांगण में गुरुवार को SSB 44 वी बटालियन सिरिसिया बीओपी के सौजन्य से खेलकूद प्रतियोगिता, मुफ्त चिकित्सा व शिविर लगा कर कम्बल वितरण किया ।
सहायक सेना नायक शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि खेल का हमारे जीवन में महत्त्वपूर्ण स्थान है । खेल से शरीर स्वास्थ्य रहता है इसलिए खेल के महत्ता को जीवन में अहमियतता देनी चाहिए ।
वही सिरिसिया बीओपी के इंस्पेक्टर प्रमीत कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में खो खो, वॉलीबॉल, बच्चे व बच्चियों के 5 किलों मीटर के दौड़ का आयोजन किया गया ।
वही गरीब परिवारों के बीच कम्बल का वितरण किया गया । साथ ही साथ कृषि सम्बन्धित टूल्स का वितरण किया गया ।
चिकित्सा शिविर में पशुओं की दवा दिया गया ।
बता दें कि खेल प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय कुमारी रही ।
वही कंबल का वितरण बहादूर मांझी, मु ललमतिया, गोरख महतो आदि लोगो के बिच किया गया । मौके पर बेलसंडी मुखिया मदन राम, मटियरिया मुखिया रामप्रसाद महतो, सरपंच अमरजीत काजी, राजदेव काजी, मटियरिया थाना से एएसआई रंजन कुमार ठाकुर, गौनाह थाना से एएसआई राकेश कुमार, चिकित्सक फिरदोश जमील, वेटनरी सहायक धर्मेन्द्र कुमार, अमरद्वीप कुमार, एसआई (जीडी) प्रतीक परमाशीष, एएसआई योगेन्द्र मोर्या, विद्यालय प्रिंसिपल अमर प्रकाश, वार्ड सदस्य पूष्पा देवी, विद्यालय शिक्षक गण व दर्जनों बच्चो समेत सौकडों किसान व मरीज उपस्थित रहें ।




Recent Comments