चिंगारी से खेत मे खड़ी फसल हुई स्वाह
अरूण कुमार
फतेहपुर 28 मार्च। थानाक्षेत्र के बनीहार, अहमदगंज तिहार गांव में विद्युत तार से गिरीि चगारी से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। दो किसानों की डेढ़ बीघा गेहूं की खड़ी फसल आग में जलकर राख हो गई। थानाक्षेत्र के एकडला गांव निवासी सगे भाइयों रामभवन और रामकरन प्रजापति के बनीहार में खेत स्थित हैं। अपराह्न एक बजे करीब खेतों के ऊपर से गुजरी 11 हजार वोल्ट लाइन में स्पार्किंग से नीचे खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। जंगल में मौजूद ग्रामीण धुआं, लपटें देखकर मौके पर पहुंच गए। दमकल को सूचना मिलते ही गाड़ी रवाना हो गई। मौके तक गाड़ी पहुंचने से पहले ही भुक्तभोगी दोनों भाइयों की डेढ़ बीघा गेहूं की फसल आग में जलकर राख हो गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों का कहना था गर्मी के दिनों में विद्युत तार की स्पार्किंग से अक्सर आग लगने की घटनाएं होती हैं। इसके बावजूद विभागीय अधिकारी, कर्मचारी घटनाएं रोकने का प्रयास नहीं करते हैं।




Recent Comments