सीवान :नौतन में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
#परवेज अख्तर/सीवान
नौतन ( सीवान ) :- नौतन थाना क्षेत्र के गलिमापुर में एक अज्ञात वृद्ध महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है । ज्ञात हो कि उक्त गाँव के दुर्गा मंदिर के समीप ग्रामीणों ने एक अज्ञात वृद्ध महिला का शव देखा । इसके पश्चात लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाकर नौतन थाने के एसआई विनोद सिंह मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त महिला कई दिनों से गाँवों में भीख मांगते देखी जा रही थी। वहीं समाचार लिखे जाने तक महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई थी ।