सारण के डोरीगंज मे नव दिवसीय शतचण्डी महायज्ञ संपन्न
#————————–;;———————#
समस्त कर्मो के सार है भगवान श्री कृष्ण- संत श्री गोविन्द जी महाराज
#***********************************#
#दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट 
डोरीगंज-:
छपरा के पूर्वी तेलपा में चल रहे नव दिवसीय शत् चंडी महायज्ञ सम्पन्न हो गया ।इस अवसर पर  श्री कृष्ण प्रणामी धर्म ।श्री  निजानन्द सम्प्रदाय जाम नगर गुजरात के संत गोविन्द जी महाराज ने  भागवत कथा के दौरान कहा की सम्पूर्ण यज्ञो के भोक्ता और स्वामी श्री कृष्ण है ।सम्पूर्ण यज्ञ ,तप, दान ,व्रत,श्री कृष्ण के  प्रसन्नता के लिए ही किये जाते है ।समस्त कर्मो के सार तत्व श्री कृष्ण ही है।सम्पूर्ण जगत श्री कृष्ण की इच्छा से ही उतपन्न हुआ है ।समस्त जगत और जगत के  प्राणी श्री कृष्ण में ही ओत प्रोत है ।समस्त देवी देवता श्री कृष्ण से ही उतपन्न होते है अतः उन्ही की आराधना करते है ।उपनिषत् और गीता के अनुसार जो दूसरे  देवी देवताओ की उपासना करते है उनका वह पूजन अविधि पूर्वक अर्थात अज्ञान पूर्वक है ।इससे वे अपने निज धाम और निजस्वरूप से विमुख हो जायेंगे । अतः अपना आत्म उद्धार की इच्छा वाले मनुष्यो को ब्रह्मा ,विष्णु,शिव,नारायण ,सरस्वती ,महालक्ष्मी ,दुर्गा आदि देवी देवताओ के उपास्य श्री कृष्ण ही है ।क्योकि श्री कृष्ण से परे ना ही कोई ब्रह्म है ना ही कोई शक्ति है ।सृष्टि रचयिता अविनाशी अक्षर ब्रह्म से भी परे सच्चिदानंद  अक्षरातीत श्री कृष्ण ही सभी आत्माओ के स्वामी और परब्रह्म  है ।यज्ञ समापन में कुमारी कन्याओ का पूजन और भोज कराया गया और संत गोविन्द जी महराज ने यज्ञ संचालक मिंटू सिंह और अध्यक्ष प्रो मनोज यादव को मंच से समान्नित किया और उपस्तिथ भक्तो शुभ आशीर्वाद दिया ।इस अवसर पर समिति के सदस्य अखिलेश सिंह,प्रो योगेन्द्र यादव सोनू सिंह ,संजय सिंह ,मिथलेश चौबे आदि उपस्तिथ थे।