सारण :तरैया मे शिक्षक की पुण्यतिथि मनाई गयी
तरैया
प्रखंड के मैकडोनाल्ड हाई स्कूल देवरिया के सेवानिवृत्त शिक्षक पचरौर निवासी स्व. आजादी प्रसाद सिन्हा की तृतीय पुण्यतिथि मनाई गयी। उक्त अवसर पर क्षेत्र के शिक्षा प्रेमियों ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। शिक्षिका नंदीका देवी ,शिक्षक अवधेश प्रसाद सिन्हा ,निरंजन प्रसाद सिन्हा, राकेश रंजन सिन्हा ,रवि रंजन सिन्हा ,मीरा कुमारी, जितेंद्र सिंह एवं पुत्र राजीव प्रसाद सिन्हा, मनोज सिन्हा आदी उपस्थित थे।
——-
न्यूज़ इनपुट -कुंदन कुमार ,तरैया