घासीराम नगर में देशी शराब का ठेका हटाने के आदेश
राकेश फौजदार 
भरतपुर 22 अप्रैल। राजस्थान के भरतपुर में शहर के ब्रिगेडियर घासीराम नगर में एक देशी शराब के ठेके के खोले जाने के विरोध के लिए मैदान में उतरी महिलाओ की मेहनत रंग लाई। आबकारी विभाग ने इस ठेके को बहा से हटा लेने का फैसला किया है। गौरतलब है कि इस ठेके को हटाए जाने की मांग को लेकर स्थानीय महिलाओ ने हाथों में लट्ठ ले मोर्चा सँभाला था और महिलाओ के तेवर देख ठेकेदार को मैदान छोड़कर भागना पड़ा था। आबकारी नीरीक्षक उमेश गुप्ता के अनुसार ठेकेदार को किसी अन्य लोकेशन पर दुकान तलाशने के लिए कहा गया है।राकेश फौजदार