*मधेपुरा:कलश शोभा यात्रा 28मार्च को चौसा में,तैयारी पूरी *
👈कुंज बिहारी शास्त्री”दैनिक खोज खबर”चौसा,मधेपुरा👉
चौसा प्रखंड अंतर्गत दुर्गा मंदिर प्रांगण बाजार में अखिल विश्व गायत्री परिवार चौसा के द्वारा आगामी 28 मार्च 2017 वासंती नवरात्र के शुभ अवसर पर अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ एवं गायत्री सामूहिक जप एवं रामायण नवा महायज्ञ का आयोजन किया जाना है ।
इसमें 28मार्च के प्रातः 8:00 बजे से मंगल कलश शोभायात्रा का आयोजन भी होगी साथ ही 5 अप्रैल 2017 को 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के द्वारा कार्यक्रम की पूर्णाहुति की जाएगी। कार्यक्रम की जानकारी गायत्री परिवार के प्रखंड संयोजक श्री प्रह्लाद शर्मा ने दी।




Recent Comments